Wednesday, February 14, 2024

Kahaani ho tum

 कईं किस्से खो जाते हैं कहानी के बीच में।

मेरे किस्से की पूरी कहानी हो तुम।।


बड़ी जिंदगी का एक हिस्सा है जवानी।

उस हिस्से की पूरी जवानी हो तुम।।


सर्द दुनिया है मरासिम नही बनते यहां।

ऐसी सर्दी में धूप सुहानी हो तुम।।


नूर चांद का, ज़ुल्फ बादल, चमक सितारों जैसी।

इस धरती की नही हो, आसमानी हो तुम।।


चंद अल्फाज़ के सिवा क्या है मेरे पास।

मेरे साथ क्यों हो, दीवानी हो तुम।।


मेरे किस्से की पूरी कहानी हो तुम।।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

Masroofiyat

मैं दो लम्हे मांगने गया था जिससे  वो वक्त का हिसाब लगाने में मसरूफ था  वो चाहता रहा फुर्सत के दो पल और जिंदगी भर पैसा कमाने  में मसरूफ था  ज...

Other Popular Posts