मैं दो लम्हे मांगने गया था जिससे
वो वक्त का हिसाब लगाने में मसरूफ था
वो चाहता रहा फुर्सत के दो पल
और जिंदगी भर पैसा कमाने में मसरूफ था
जिंदगी नाचती रही इर्द गिर्द हमेशा
और वो मौत से पीछा छुड़ाने में मसरूफ था
उसने देखी ही नहीं मेरी आँखों की शरम
वो मुझको कुछ समझाने में मसरूफ था
हमने जाग कर रातों में जो ख्वाब बुने
वो ख्वाब ही नींद उड़ाने में मसरूफ़ था
मैं ढूँढता रहा जिसमें अपना पन
वो मुझको अपना बनाने में मसरूफ़ था