Wednesday, November 18, 2026

Masroofiyat

मैं दो लम्हे मांगने गया था जिससे 

वो वक्त का हिसाब लगाने में मसरूफ था 


वो चाहता रहा फुर्सत के दो पल

और जिंदगी भर पैसा कमाने  में मसरूफ था 


जिंदगी नाचती रही इर्द गिर्द हमेशा 

और वो मौत से पीछा छुड़ाने में मसरूफ था 


उसने देखी ही नहीं मेरी आँखों की शरम

वो मुझको कुछ समझाने में मसरूफ था 


हमने जाग कर रातों में जो ख्वाब बुने 

वो ख्वाब ही नींद उड़ाने में मसरूफ़ था


मैं ढूँढता रहा जिसमें अपना पन 

वो मुझको अपना बनाने में मसरूफ़ था



No comments:

Masroofiyat

मैं दो लम्हे मांगने गया था जिससे  वो वक्त का हिसाब लगाने में मसरूफ था  वो चाहता रहा फुर्सत के दो पल और जिंदगी भर पैसा कमाने  में मसरूफ था  ज...

Other Popular Posts